फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस: पर्यटकों की सैरगाह बना कौसानी चाय बागान, 900 एकड़ में फैला है; पहुंचे हजारों पर्यटक

Wed, 21 May 2025 01:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

कौसानी का 900 एकड़ में फैला चाय बागान पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। दो सालों में यहां 10 हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
कौसानी चाय बागान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी का 900 एकड़ में फैला चाय बागान पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। दो सालों में यहां 10 हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचे हैं। कौसानी से दिखने वाली हिमालय पर्वत श्रृंखला पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। चाय बागान के दीदार किए बिना पर्यटक नहीं जाते हैं। यहां की चाय देश ही नहीं विदेश में भी प्रसिद्ध है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Exclusive: चाय ने चार हजार महिलाओं को बनाया लखपति दीदी, टी बोर्ड की मदद से पत्तियों का करती हैं दोहन

टी- बोर्ड यहां 900 एकड़ में चाय का उत्पादन कर रहा है। चाय के उत्पादन से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। बागान से लाई गई चाय को पैकिंग के बाद दिल्ली, मुंबई आदि शहरों में भेजा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चाय बागान खुलने से जहां लोगों की बंजर भूमि आबाद हुई। दूसरी ओर कई लोगों को रोजगार मिला है। इससे उनका घर परिवार चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें