फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर आठ टेबल टेनिस में आरजा ने जीता स्वर्ण

Sat, 19 Nov 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
बागेश्वर की मेधावी खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। एडिडास अपराइजिंग की ओर से गुरुग्राम हरियाणा में आयोजित टेबल टेनिस टूर्नामेंट के अंडर आठ कैटेगरी में बालिकाओं के वर्ग में नगर के तिरुवाण निवासी एजंल्स एकेडमी की पूर्व छात्रा आरजा तिरुवा ने स्वर्ण पदक जीता है। उसने अंडर 10 में बालिकाओं की कैटेगरी में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


आरजा के पिता कृष्ण चंद्र सिंह तिरुवा टेबल टेनिस कोच भी हैं। वह एयरफोर्स में रहकर देश के विभिन्न टूर्नामेंटों में खेल चुके हैं। उनकी तमन्ना बेटी को ओलंपिक खिलाने की है। आरजा को मिली इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी है।

एंजल्स एकेडमी के प्रबंधक भरत गढ़िया, सचिव कमला गढ़िया, प्रधानाध्यापक बीसी पंत, पूर्व प्रधानाध्यापक किशन राम तिरुवा, भाजयुमो नेता तनुज तिरुवा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, नारायण प्रसाद तिरुवा, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी आदि ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें