फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन मेडिकल स्टोरों पर लटकी लाइसेंस निलंबन की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने नगर में संचालित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं की बिक्री से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन जांच की गई। तीन मेडिकल स्टोरों में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ऐसा न करने की स्थिति में लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक ने स्टोरों पर लाइसेंस की उपलब्धता और रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही दवा क्रय-विक्रय करने के निर्देष दिए। सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे और उनकी रिकॉर्डिंग, एक्सपायरी हो चुकी दवाओं के उचित रखरखाव की व्यवस्था, नारकोटिक दवाइयों की बिक्री के बिलों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान, तीन मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं पाई गई। अनियमितता पाए जाने पर इन फर्मों से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हाेंने चेतावनी दी है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो औषधि और सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत फर्म के लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पांच दवाइयों के नमूने लेकर उन्हें राज्य विश्लेषण शाला में जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें