फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धूप तो खिल रही, लेकिन सर्द हवाएं छीन रही तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोहरा और सर्द हवा के कारण धूप की तपिश भी हल्की पड़ गई है। जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान शून्य की तरफ बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सर्दियों में भी जंगल जलने के कारण वातावरण में धुंध भी छाई है। घाटी वाले इलाकों में सुबह कोहरा और दिन के समय धुंध छाई रहती है। ग्रामीण इलाकों में पाला गिरने के कारण ठंड पड़ रही है। पाले की मार से खेतीबाड़ी और बागवानी पर भी असर पड़ रहा है। वैज्ञानिक खेती को पाले से बचाने के लिए नियमित सिंचाई करने की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल जिले में बारिश होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से भी इसे लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। ऐसे में आने वाले दिनों में सूखी ठंड के बढ़ने की प्रबल संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें