पहले योग दिवस पर बच्चों और युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी गजब का उत्साह देखा गया। मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक नुमाइखेत मैदान में हुआ।
जहां एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवियों, पतंजलि योग समिति समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। स्कूल-कालेजों में भी बच्चों ने योग का प्रशिक्षण लिया।
वक्ताओं ने कहा कि कुछेक मिनट के योग से शरीर निरोगी बनाया जा सकता है। नुमाइशखेत मैदान में 81-यूके बटालियन एनसीसी बागेश्वर के अधीन संचालित विद्यालयों के एनसीसी के कैडेटों ने योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान किया।
कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अजय बाफिला ने बताया कि नियमित योग करने से जहां शरीर में ताजगी रहती है वहीं ऊर्जा का नया संचार भी होता है।
योग प्रशिक्षक दुर्गेश बाजपेई ने ताड़ासन, वृक्षापन, उत्तानासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, शंशाकासन, वक्रासन भुजांगासन, मकरासन पवन सवासन के अतिरिक्त कपालभाती, अनुलोम विलोम, प्राणायाम और ध्यान कराया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने स्वस्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए दैनिक योगाभ्यास जरूरी है। तनाव से मुक्ति और मानसिक विकास भी होता है।
शिविर प्रभारी प्रधानाचार्य बीएस धपोला, वहां लेफ्टिनेंट एसएस धपोला, ले. सीएस जोशी, ले. दीप चंद्र, कैलाश अंडोला, मोहन धामी, प्रदीप जोशी, मनोज कांडपाल और श्री पंचजूना अखाड़ा के श्रीमहंत शंकर गिरि महराज आदि थे।
शिविर संपन्न कराने में डा. खेमपाल, कोतवाल एचएस फिरमाल, सूबेदार मेजर शंात कुमार श्रेष्ठ, सूबेदार विष्णु थापा, नायब सूबेदार हरबीर सिंह, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर पालिका परिषद, रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सहयोग दिया।
उधर पतंजलि योग समिति की ओर से विवेकानंद इंटर कालेज मंडलसेरा में प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत के आयोजकत्व में योग शिविर लगा।
समिति के जिलाध्यक्ष दीप चंद्र जोशी और संरक्षक गणेश दत्त पांडे ने ग्रीवा चालन, कटि चालन, घुटनपा संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्द्ध वक्रासन, शशंकासन, वक्रासन और भुजंगासन का अभ्यास कराया।
शिविर में नेहरू युवक केंद्र और शक्ति जन कल्याण समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की। वहां दया शंकर नगरकोटी, चंदन कोरंगा, बलवंत टाकुली, कल्याण सिंह ऐठानी, नवीन उपाध्याय, हरीश कोरंगा, नवीन परिहार, करम दानू, पूनम बागेश्वरी, हंशी, मुन्नी, संचिता तिवारी, गिरीश पांडे, विनय कपूर आदि थे।
उधर केंद्रीय विद्यालय कौसानी के प्रधानाचार्य एलपी साह के नेतृत्व में योग शिविर लगा। वहां शिक्षक और बच्चे थे। इधर निरामय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र मेें योगाचार्य रवींद्र कोहली ने लोगों को योग कराया और नियमित योग करने से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया। वहां कनिष्ठ ब्लाक उप प्रमुख सुनीता टम्टा, प्रधान अनीता टम्टा आदि थे।
उधर योग समिति कांडा की ओर से तहसील के प्रभारी गिरधारी सिंह रावत के नेतृत्व में धपोलासेरा में, काफलीगैर तहसील में तहसील प्रभारी और जिला संयोजक गणेश कांडपाल और कमलेश मेहता ने योग शिविर का आयोजन किया।
राइंका कांडा में एनएसएस के कार्यक्रम प्रभारी राजेश कुमार जोशी के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्रोें ने योग की विभिन्न मुद्राओं और योगिक व्यायाम का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य गंगा सिंह कार्की, संजय नगरकोटी, मनोज पांडे, किशन राम, सतीश चंद्र, भुवन कांडपाल, कमलाकांत कांडपाल आदि थे।
उधर जनता इंटर कालेज असों कपकोट में डिग्री कालेज, राइंका कपकोट, सोंग, इंका असों, शामा और फरसाली के एनसीसी कैडेटों ने योग की विभिन्न मुुद्राओं का प्रदर्शन किया।
इंका असों के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र टम्टा, राइंका कपकोट के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र उप्रेती, प्रकाश टाकुली, डिग्री कालेज के एनसीसी अधिकारी डा. मुन्ना जोशी आदि थे।
राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डा. केके पंत के निर्देशन में योग प्रशिक्षक त्रिलोक सिंह शाही ने एनएसएस के स्वयंसेवियों को योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन कराया। वहां कार्यक्रम अधिकारी डा. ममता सुयाल, डा. नीता साह, संगीता ध्यानी आदि थे।
जवाहर लाल नेहरू इंका शामा में एनएसएस प्रभारी राजेंद्र परिहार ने छात्र छात्राओं से योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन कराया। प्रधानाचार्य मनोज पांडे, बलवंत कोरंगा, त्रिलोक खेतवाल और मनोज पाठक आदि थे।