फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Sun, 21 Jun 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम भूपाल सिंह मनराल ने सरयू, रेवती में निर्माणाधीन बाढ़ सुरक्षा कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में हो रही लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश दिए कि वह निर्माण कार्यों में तेजी लाएं।
विज्ञापन


गुणवत्ता में कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इससे पहले उन्होंने कपकोट में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि देखी। डीएम मनराल ने कपकोट में सरयू, रेवती घाटी के खारबगड़ में दैवी आपदा बजट से निर्माणाधीन बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को देखा।

डीएम ने कहा कि वर्षाकाल शुरू हो गया है लेकिन कई कार्यों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है, जो चिंताजनक है। उन्होंने निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर सहन नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने ईई को निर्देश दिए कि वह ठेकेदारों को अच्छी गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री लगवाने को कहें। उन्होंने केदारीबगड़ में सरयू के किनारे बनाई जा रही दीवार का भी निरीक्षण किया।

निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई। वहां एसडीएम कैलाश सिंह टोलिया, तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीसी कर्नाटक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें