छात्रावास में मैस का संचालन शुरू करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट से जुड़े छात्रों का राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा है। छात्रों ने मांगे पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने चेतावनी दी।
महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर हुई सभा में वक्ताओं ने छात्रावास में मैस का संचालन शुरू न होने पर आक्रोश जताया। कहा कि इससे छात्रों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। छात्रावास में पेयजल की सुविधा नहीं है। छात्र दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। दूषित पानी पीने से स्वास्थ्य पर कई छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए ई-मेल आईडी और पंजीयन संख्या नहीं मिली है। इस कारण उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिलने की आशंका है।
छात्रावास की चहारदिवारी निर्माण नहीं हो सका है। आज दूसरे दिन मनीष कुमार, कमलेश कुमार, सुरेश कुमार, रोहित टम्टा क्रमिक अनशन पर बैठे। इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष सुरेश कुमार, महा सचिव मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला महासचिव कमलेश लोबियाल जीवन लोबियाल, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, विक्की टम्टा, रितेश कुमार, विपिन, दीपक, कैलाश, प्रकाश और शशांक आदि शामिल थे।