फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेेतावनी

Mon, 15 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पहले हुए समझौतों को लागू करने की मांग को लेकर पोथिंग, तोली के ग्रामीणों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल बनाने की मांग को लेकर यहां चल रहा क्षेत्र के लोगों का क्रमिक अनशन रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन


आंदोलनस्थल तहसील प्रांगण में उत्तराखंड जन चेतना मंच के बैनर तले पोथिंग गांव की 14 समस्याओं को लेकर पूर्व में समझौतों को लागू करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन में संतोश गढ़िया पर बैठे। तोली गांव को सड़क से जोड़ने समेत अन्य मांगों को लेेकर प्रेमबल्लभ जोशी और चंद्र दत्त क्रमिक अनशन पर बैठे। जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू ने तोली सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू न होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

मंच के अध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी ने अध्यक्षता और बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी ने संचालन किया। इसी परिसर के तीसरे हिस्से  में सर्व दलीय संघर्ष समिति के बैनर तले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने की मांग को लेकर नारायण राम, मदन गढ़िया क्रमिक अनशन पर बैठे। समिति के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने अध्यक्षता और संचालन हिमांशु गढ़िया ने किया। पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, जिपं सदस्य गोविंद दानू ने आंदोलनस्थलों पर पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें