फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दुबई, आबूधाबी में हालात सामान्य, डर जैसा नहीं है माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/अल्मोड़ा। मध्य पूर्व एशिया में बिगड़े हालात का सामना विदेश में रहने वाले भारतीयों को भी करना पड़ रहा है। जिस तरह से इजराइल-ईरान के युद्ध की जद में दुबई, आबूधाबी, बहरीन भी आए हैं, वह पहाड़ के लोगों की चिंता बढ़ाने वाला है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों से भी कई लोग यहां रोजगार करते हैं। हालांकि यहां रहने वालों लोगों ने हालात सामान्य होने की बात कही है। अलबत्ता वहां की सरकार की ओर से सुरक्षा को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

यूएई की राजधानी आबूधाबी और सबसे बड़े शहर दुबई में रहने वाले कुमाऊं के लोगों ने बताया कि वहां के हालात खराब नहीं हैं। अल्मोड़ा जिला निवासी कमल उपाध्याय ने बताया कि आबूधाबी में स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन करने के आदेश जारी हुए हैं। सरकार की एडवाइजरी में जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है। हालांकि वहां रोजमर्रा के जीवन पर इसका असर नहीं पड़ा है। होटल, मॉल, स्टेशनों पर चहल-पहल में किसी तरह की कमी नहीं आई है। दुबई में रहने वाले हेम नयाल ने बताया कि स्कूलों में तीन दिन के लिए अवकाश किया गया है। एक दिन के लिए कार्यालय भी बंद किए गए हैं। हालांकि बाकी किसी तरह की पाबंदी नहीं है। हालांकि किसी तरह का खतरा या भय वाली स्थिति फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें