छात्रावास में मेस और पीने के पानी की सुविधा देने की मांग को लेेकर राजकीय महाविद्यालय के अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट से जुड़े छात्रों का क्रमिक अनशन शनिवार चौथे दिन भी जारी रहा। सभा में छात्र मनीष कुमार और सुरेश कुमार ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह आत्मदाह को मजबूर होंगे।
आंदोलन स्थल कॉलेज प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि छात्रावास में मेस की व्यवस्था, पीने के पानी की भी कोई सुविधा नहीं है। गंदा पानी पीने से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने की आशंका बनी है। कई छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए ई-मेल आईडी और पंजीयन संख्या नहीं मिली है। इस कारण उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिलने की आशंका है। क्रमिक अनशन में नरेश कुमार, कैलाश चंद्र, हिम्मत कुमार, पवन कुमार बैठे।