फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर का स्वरोजगार कैंप

Sun, 02 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर का स्वरोजगार कैंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। उद्योग विभाग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उद्यमियों को स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएमईजीपी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित जिले के विभिन्न बैंकों, उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार, लोन योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बैंकर्स, उद्यमियों, विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


 जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक बीसी पाठक ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम के तहत उद्योग स्थापना करने हेतु उद्यमी को विभिन्न विभागों से ऑनलाइन सैद्धांतिक सहमति एवं एनओसी निश्चित समय सीमा के भीतर प्रदान किए जाते हैं। फिलहाल दो उद्यमियों को 20 लाख, 50 हजार की धनराशि के लिए सैद्धांतिक सहमति दिलाई गई है। मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत साक्षात्कार कराकर 20 आवेदन पत्र प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत 32 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए हैं।

उद्योग आधार रजिस्टर्ड इकाई योजना के अंतर्गत 59 उद्यम स्थापित कर 146 रोजगार सृजन के तहत 2.29 करोड़ का पूंजी निवेश किया गया है। महिला उद्यमियों हेतु विशेष प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में उद्यमिता, कौशल विकास का सृजन कर उद्यम स्थापना के लिए आसानी से लोन सुविधा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


लीड बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी बैंकर्स को आवेदकों के आवेदनों को यथासमय निस्तारित करते हुए पात्र लाभार्थियों को लोन दिलाने को कहा। कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालन अधिकारी पीएस ह्यांकी, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल ने अपने विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उद्यमियों को दी।

जन शिक्षण संस्थान के निदेशक जितेंद्र तिवारी ने उद्यमियों को नई तकनीकी का प्रयोग कर उद्यम को आगे बढ़ाने को कहा। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें