फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांग्रेसियों ने धरना और अभाविप ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में अभाविप और एनएसयूआई के बीच हुए बवाल थमता नहीं नजर आ रहा है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस में नाराजगी है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी एसपी कार्यालय में धरना दिया। वहीं, अभाविप ने सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को गुरु पूजन कार्यक्रम के दौरान परिसर में हंगामा हो गया था। मामले में पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेसियों का कहना है कि मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई है। बुधवार को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में धरना दिया। मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहां पर गोपा धपोला, गीता रावल, गोकुल परिहार, सुनील पांडेय, जयदीप कुमार, संस्कार भारती, रेखा आर्य, रवि कोश्यारी आदि थे।
इधर, अभाविप के जिला संयोजक बबलू सिंह मेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। जिला संयोजक ने कहा कि गुरुपूजन कार्यक्रम में हुई मारपीट मामले में वैधानिक कार्रवाई चल रही है, बावजूद इसके आरोपी सोशल मीडिया पर बेबुनियाद आरोप लगाकर भ्रम फैला रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने भ्रामक तथ्य फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहां पर सौरभ जोशी, हरेंद्र दानू, उमेश सिंह शाही, विक्रम दानू, गौरव मेहता, कविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


परिसर में बवाल मामले में जांच जारी

बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में गुरु पूजन कार्यक्रम में हुए बवाल के मामले में पुलिस की जांच जारी है। विवेचना अधिकारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस विवेचना में जुटी है। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि अन्य दो नामजद युवकों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें