फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए चुनाव बहिष्कार करने की धमकी

Sun, 20 Dec 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचती-वरुग-कफलानी मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी दी है। विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम आदि को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि 2008 से इस सड़क की मांग उठाई जा रही है। इसके लिए कई बार सर्वे भी हो चुका है, लेकिन निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा है कि अगले साल जून तक इसका निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बाद में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सीता ऐठानी, प्रेम कुनेरा, नीमा देवी, मंगल सिंह, हेम चंद्र पाठक, गोपाल सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें