फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मांग को लेकर पांचवें दिन भी जारी रहा अनशन

Sat, 10 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर श्री नौलिंग संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को गौखुरी के प्रयाग दत्त पंत और पठक्यूड़ा के धरणीधर पाठक अनशन में बैठे। पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौर्याल ने भी अनशन स्थल पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। 
विज्ञापन



अनशन स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को पांच दिन हो चुके हैं लेकिन शासन प्रशासन की ओर से अभी सड़क निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस उपेक्षा के खिलाफ क्षेत्र की जनता में आक्रोश गहराता जा रहा है। संघर्ष समिति के सचिव विनोद पंत ने कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

आंदोलन के समर्थन में अनशन स्थल पहुंचे पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए सरकार को सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करना चाहिए। किशन राम की अध्यक्षता और कैलाश चंद्र पाठक के संचालन में आयोजित सभा में कैलाश पाठक, दिनेश पंत, प्रकाश पाठक, भगवती देवी, ललित पाठक, विद्या पाठक, गंगा देवी, मनोज पाठक, हेमा, सीमा, शांति, रमेश राम, भगवती पाठक आदि ने धरना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें