फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव की पूर्णाहूति

Sat, 10 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
पूजा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के साथ ही चौड़ा ग्राम पंचायत के भुल्यूड़ा में आयोजित गणेश महोत्सव संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के घोष के साथ लोगों ने बप्पा की मूर्ति को पवित्र सरयू में विसर्जित कर दिया। इससे पहले महेंद्र ओझा और पूर्व प्रधान बसंती देवी ने गणेश जी की पूजा की।
विज्ञापन


इसके बाद मूर्ति की तप्तकुंड सलिंग के पास बह रही पवित्र सरयू तक गाजे-बाजे के साथ मूर्ति की शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालु मनमोहक भजनों के गायन में मस्त थे। यहां सरयू की पूजा के बाद मूर्ति को विसर्सिज कर दिया। शोभायात्रा में अनिल ओझा, चंचल लोहिया, सोनू लोहिया, ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रधान, मोहन राम, देवकी देवी, सुनीता, आनंदी, पदमा, कमला, मीना, लखन, सचिन आदि थे। महोत्सवस्थल पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें