फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग शिविर के लिए हुए रजिस्ट्रेशन

Fri, 18 Nov 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
दिव्यांग शिविर के लिए हुए रजिस्ट्रेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। समाज कल्याण विभाग की ओर से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 126 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। 42 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए  37 दिव्यांगों की नाप जोख की गई।  
विज्ञापन


  बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर का उद्घाटन करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत हरीश ऐठानी ने कहा कि दिव्यांग लोगों की सहायतार्थ एलिम्को द्वारा परीक्षण के बाद कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में कानपुर एलिम्को के चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांग जनों का परीक्षण कर प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने भी उपस्थित लोगों को विधिक सेवा की जानकारी दी। शिविर में डीएम एसएस जंगपांगी ने कहा कि शिविरों का लाभ लेकर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्राप्त करने के लिए अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने मतदाता जागरूकता की जानकारी देते हुए छूटे हुए लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की अपील की। शिविर की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से असहाय एवं निर्बल लोगों को काफी मदद मिलती है। उन्होंने चिकित्सकों की टीम से दिव्यांगजनों को पूरा सहयोग प्रदान करने को कहा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने संचालन किया। सीएमओ संजय साह, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष भुवन पाठक, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, सीईओ आरसी आर्य सहित एलिम्को के चिकित्सक डॉ. प्रदीप पाल, आशीष शुक्ला, विक्रांत सिंह, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. केएन त्रिपाठी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें