फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा जंगलों में आग लगने का सिलसिला

विज्ञापन
बागेश्वर के सिमार के जंगल में लगी आग बुझाती फायर ब्रिगेड की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में जंगलों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को सिमार, बालीघाट के साथ ही कई स्थानों में जंगल में आग लगी रही। सिमार के जंगल में लगी आग गरुड़ की अग्निशमन की टीम ने बुझाई। जिले में शीतकाल से अब तक जंगलों में आग की 165 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। 224 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार (गागरीगोल) के सामने जंगल में अचानक आग लग गई। जंगल में आग लगने की सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गरुड़ डुंगर सिंह फायर यूनिट के साथ तत्काल जंगल के लिए रवाना हुई। फायर यूनिट के जवानों ने अथक प्रयासों के बाद जंगल में लगी आग को बुझाया। आग बुझाने वाले दल में चालक चंद्र प्रकाश, फायर मैन हेम चंद्र पांडेय, मनोज जोशी, पंकज सिंह आदि शामिल थे।
इधर, बालीघाट के पास के जंगल में भी मंगलवार को आग लगी रही। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने कहा कि जंगलों की आग पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वह स्वयं इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं। सभी 29 क्रू स्टेशन तत्परता से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें