फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि नगर से लावारिस पशुओं और बंदरों को निकाल बाहर करने समेत अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सभा के बाद उन्होंने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन तहसीलदार एमएस बिरोड़िया को सौंपा। भाजयुमो कार्यकर्ता शिव मंदिर में जमा हुए। वहां से वह नगर अध्यक्ष तनुज तिरूवा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे।

यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर क्षेत्र में लावारिस पशुओं और बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे हर कोई परेशान है। खेती बर्बाद हो रही हैं। नगर क्षेत्र के लिए बिजली का अलग से फीडर नहीं होने से आपूर्ति बुरी तरह से चरमराई हुई है।
विज्ञापन


आपदा का समय है लोगों को किसी भी संभावित खतरे की आशंका की सूचना देने के कोई इंतजाम नहीं हैं। तहसील मुख्यालय की बाजार में हाईटेक शौचालय नहीं होने से यहां आने वाले पर्यटकों और अन्य लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

कुछ बाहरी लोग धर्म के नाम पर अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं, लेकिन पुलिस का इन पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के गठन को दो साल का समय होने को है, लेकिन शासन से विकास के लिए अभी तक पर्याप्त बजट नहीं मिला है।

जुलूस और प्रदर्शन में मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, महामंत्री मनीष पांडे, नीलम कपकोटी, मुन्ना कपकोटी, सुरेश कांडपाल, गिरीश जोशी गिर्दा, दीपक तिरूवा, दिनेश मेहता, शंकर गढ़िया, विरेंद्र गढ़िया, भाष्कर जोशी, प्रकाश मिश्रा, राजीव कुमार, अनिल तिरूवा, रोहित तिरूवा, कुलदीप तिरूवा, सुंदर गढ़िया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें