केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति सहित विभिन्न विषयों पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते हुए गरुड़ के एसडीएम सीएस डोबाल ने शिक्षकों से छात्र छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की क्षमता और रुचि के अनुसार उन्हेें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
प्रधानाचार्य एलपी साह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मिथिलेश राकेश, नीति पाल, छात्रा अक्षिता, मधुसूदन, सोनिया और नेहा ने किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
इस मौके पर स्काउट गाइड का पुरस्कार ललित कांडपाल, अक्षत खर्कवाल, पूजा पंत, प्रवीन, जागृति भट्ट को, वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक मिलने पर पंकज रावत, बबीता खत्री, अभिषेक वर्मा, ज्येेाति पांडे, खेलों के लिए रेखा, अनुराग वर्मा, प्रवीन जोशी, प्रश्नोत्तरी के लिए प्रवीन जोशी को, वाद-विवाद के लिए पूजा पंत को पुरस्कृत किया गया। समारोह में कौसानी क्षेत्र के गणमान्य लोग, सेना के अधिकारी, जेसीओ और सैकड़ों अभिभावकों ने भाग लिया।