बागेश्वर में फोटो प्रदर्शनी का अवकोलन करती डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने कहा है कि पहाड़ों की खूबसूरती में भी रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। पहाड़ों की हरियाली, नदी नालों की फोटो खींचकर भी युवा रोजगार कर सकते हैं। ब्लाक सभागार में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित फोटोग्राफी व हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ कार्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही।
सीडीओ ने कहा कि कुदरत ने उत्तराखंड को जमकर उपहार दिया है। इनका समुचित उपयोग कर युवा रोजगार पैदा कर सकता है। सरकार व विभाग भी इसके लिए मदद करता है। प्रदर्शनी में आकर्षक फोटो लगाई गई थीं। हस्तनिर्मित सामान की भी प्रदर्शनी लगाई गई थी। कार्यक्रम में ज्वाला पांडे, भूपेंद्र रावत, गणेश जनौटी, संजीव कुमार, मो. रईस खान आदि ने फोटो प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, मशहूर फोटोग्राफर थ्रीस कपूर, रवींद्र पंत, आनंद सिंह खेतवाल, जगदीश लाल आदि मौजूद थे।