बागेश्वर में क्रमिक अनशन में बैठे रेल आंदोलनकारी।
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण की मांग को लेकर यहां चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि रेल के बगैर विकास की गाड़ी की रफ्तार तेज होनी कतई संभव नहीं है।
आंदोलन स्थल तहसील परिसर में बुधवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी गंगा सिंह पांगती, नंदा बल्लभ कांडपाल और मथुरा दत्त जोशी क्रमिक अनशन में बैठे। संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी और महासचिव खड़क राम आर्य की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रेल लाइन के मामले में इलाके से शुरू से ही ठगी हुई है। जिसे अब और आगे कतई सहन नहीं किया जाएगा। वहां आनंद बल्लभ तिवारी, विष्णु सिंह परिहार, सुरेंद्र पिल्खवाल, पार्वती पांडे, मालती पांडे, शिव सिंह परिहार, लक्ष्मण परिहार, नंदा बल्लभ कांडपाल, मथुरा दत्त जोशी और भवानी राम आगरी आदि थे।