फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा के ढपटी में खड़िया निकालकर खुले छोड़ दिए गए गड्ढे

विज्ञापन
बागेश्वर के ढपटी (कांडा) में खड़िया खदान में भरा पानी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कांडा। कांडा के ढपटी गांव में स्थित खड़िया खदान स्वामी ने खड़िया खोदने के बाद गड्ढे खुले छोड़ दिए हैं। ग्राम प्रधान ने कांडा के एसडीएम के सामने मामला उठाया है। कहा है कि गड्ढों में तालाब बन गए हैं। जमीन में दरार आ रही है। बता दें कि इससे पूर्व मुस्योली में भी दरार आईं थी। जांच में खनन में अनियमितता की पुष्टि भी हुई। मामले में कार्रवाई आज तक सार्वजनिक नहीं की गई।
विज्ञापन

बरसात में खनन का कार्य बंद रहता है। ऐसे में 15 से 30 जून के बीच गड्ढों को हरहाल में भरना होता है, ताकि बरसात में भूस्खलन और अन्य हादसों से बचा जा सके, लेकिन इस जिले में गड्ढों को भरने के नियम के पालन नहीं हो रहा है। हाल में घिंघारूतोला के मुस्योली गांव में खड़िया खनन के कारण जमीन दरकने का मामला सामने आया था। लोगोें के विरोध के बाद प्रशासन ने जांच कराई थी। जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई थी। कार्रवाई आज तक सार्वजनिक नहीं की गई है। अब कांडा के ढपटी में खड़िया खनन के काम में अनियमितता का मामला उठा है।
ढपटी की ग्राम प्रधान नीमा धामी ने कांडा के एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि खड़िया खोदकर गड्ढों को नहीं भरा गया है। गड्ढों में पानी भरने से जमीन दरक रही है। भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए गांव के लोग व्यथित हैं। ग्राम प्रधान ने गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत पर मंगलवार को जांच के लिए टीम भेजी गई थी। जांच रिपोर्ट तलब की है। जियोलॉजिस्ट से भी रिपोर्ट मांगी है। गड्ढों को भरवाया जाएगा। - राकेश तिवारी एसडीएम कांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें