फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकीड़ा के लोगों की हुंकार, सड़क बनने तक आंदोलन रहेगा बरकरार

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते सकीड़ा के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वीकृत सड़क का निर्माण करने की मांग को लेकर सकीड़ा के ग्रामीणों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। संघर्ष समिति ने सड़क का निर्माण होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

खांकर-सकीड़ा सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशन राम के नेतृत्व में आंदोलन में डटे लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कहा कि स्वीकृत सड़क का चार साल बाद भी निर्माण न होना सरकार, प्रशासन, विभाग और चुने हुए जनप्रतिनिधियों की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार मात्र 3 किमी लंबी सड़क का निर्माण नहीं करा पा रही है। इससे दुखदायी और क्या हो सकता है।
धरने पर बैठे जीवन लाल, दीप प्रकाश, कमल किशोर, भीम सिंह नेगी, नवीन चंद्र ने कहा कि गांव के लोगों ने ठान लिया है कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं होता है, आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें