कपकोट ब्लाक के भनार ग्राम पंचायत की मनोरम पहाड़ी पर स्थित मूल नारायण देव मंदिर में 19 मई से श्री गणेश महोत्सव और देवी भागवत पुराण का कथा वाचन शुरू होगा।
पर्वत पर रह रहे साधु उत्तमानंद महाराज यति के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने कपकोट, धरमघर, कमेड़ीदेवी, घिंघारुतोला, बागेश्वर, आरे, दोफाड़, बनलेख, रीमा, स्यांकोट, गोंखुरी आदि गांवों में जाकर लोगों से संपर्क किया। बताया कि यह आयोजन विश्व शांति के लिए हो रहा है। इसलिए अनुष्ठान में सपरिवार शामिल होने की अपील की।
यति महाराज ने अनुष्ठान को आकर्षक बनाने में सभी से सहयोग की अपील की। बताया कि सात मई को विवेकानंद विद्या मंदिर बीसा के पास लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में अनुष्ठान की व्यवस्थाओें को लेकर आवश्यक बैठक हो रही है। इसमें सभी से शामिल होने की अपील की गई है।
भागवत पुराण का कथा वाचन पंडित रमेश चंद्र जोशी करेंगे। जनसंपर्क करने वालों में धन सिंह भौर्याल, मदन सिंह भौर्याल, चंद्र सिंह भौर्याल, बलवंत सिंह सुरकाली, रमेश सिंह आदि शामिल थे।