फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण की सचिव ने सुनीं जनसमस्याएं

Wed, 06 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधिक सेवा प्राधिकरण के जिलाध्यक्ष और जिला जज डा. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा के आदेश पर प्राधिकरण की जिला सचिव ज्योत्सना और वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने गरुड़ ब्लाक के गांवों का भ्रमण कर लोगों को कानूनी जानकारियां दी। जनसमस्याओं का समाधान भी किया। उन्होंने बीडीओ गोविंद सिंह बोरा से मुलाकात कर उन्हें जनसमस्याओं के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने गरुड़ ब्लाक के न्याय पंचायत क्षेत्र के गढ़शेर, मटेना, स्यालटीट, भौंरा गांव का भ्रमण किया। उन्होंने मटेना की दीपा जोशी के लापता होने के मामले में उसके घर जाकर परिजनों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

गढ़शेर गांव में हरमा देवी ने बताया कि गांव में 50 साल से रहने के बाद भी पटवारी ने आय प्रमाण पत्र नहीं बनाया। मोहन राम ने बीपीएल प्रमाणपत्र, राजेंद्र राम ने शौचालय, अमित कुमार, दीप चंद्र, उमेश कुमार द्वारा स्थायी निवास प्रमाण पत्र न बनाने की शिकायत की। जिला सचिव ने ग्राम पंचायत गढ़शेर में हो रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) नवीन चंद्र ममगई, गीता तिवारी, गीता आर्या, नीरू देवी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें