फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के घोष से गूंजे शिवालय

Mon, 17 Jul 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने वालों की उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार के मौके पर नगर स्थित पौराणिक बागनाथ मंदिर समेत जिले के शिव मंदिरों में शिवभक्तों भी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने हर-हर महादेव के घोष के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साथ ही पुरोहितों से रुद्री पाठ करवाकर पुण्य अर्जित किया। 
विज्ञापन


सुबह से ही यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने सरयू और गोमती के संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं, कालभैरवनाथ, बाणेश्वर भगवान समेत अन्य मंदिर समूहों में भी जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पुुजारी रावल परिवार ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। उधर, कपकोट, रैथल, भद्रतुंग, तप्तकुंड, गोलूना, मजुवा फार्म डौला, मोहली, कांडा, कमस्यार आदि क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। 

सरमूल के जल से बागनाथ जी का जलाभिषेक किया 
 सरयू नदी को राज्य का पांचवां धाम घोषित करने की मांग को लेकर बीती 10 जुलाई को सरमूल की पदयात्रा को निकला श्रद्धालुओं का दल रविवार शाम को लौट आया था। पदयात्रियों ने सोमवार सुबह सरमूल से कलशों में लाए गए पवित्र जल से बाबा बागनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने भोलेनाथ से सदानीरा सरयू को राज्य का पांचवां धाम घोषित किए जाने की प्रार्थना की। इसके बाद पदयात्रियों ने डीएम रंजना से मुलाकात कर उन्हें सरयू का पवित्र जल और प्रतीक चिह्न स्वरूप मां सरयू का चित्र भेंट किया। उन्होंने डीएम से सरयू को राज्य का पांचवां धाम घोषित करने के लिए अपने स्तर से प्रभावी कार्यवाही करने में सहयोग देने की अपील की। जलाभिषेक करने वालों में देवानंद दास, शिक्षक दयाल कुमल्टा, भगवत कोरंगा, डॉ. शेर सिंह ऐठानी, प्रकाश शाही आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें