फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को निकालना शुरू किया

Sat, 18 Feb 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा जिला इकाई ने अनुुशासन समिति के अनुमोदन पर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी और पार्टी प्रत्याशियों के विरुद्ध काम करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी से निलंबित करने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी के जिला कोर कमेटी और अनुशासन समिति की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में तय किया गया कि चुनाव के दौरान भीतर घातियों के जैसे-जैसे नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ भी पार्टी कड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन



भाजपा जिला महामंत्री एडवोकेट सुरेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया की अध्यक्षता में हुई संयुक्त बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान जो लोग पार्टी और घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध काम कर रहे थे। उन्हें पार्टी ने अनुशासन समिति के अनुुमोदन पर निलंबित कर दिया है।

निलंबित होने वालों में नगर के गोविंद शाह जगाती, नगर पालिका में सभासद पुनीत शाह, भाजयुमो के प्रदेश सदस्य दिनेश मेहता, कमल पपोला, निहारिका कपकोटी, नवीन खोलिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष पांडे, सुरेंद्र धपोला, जिला मंत्री अंकित गोयल, पूर्व जिला मंत्री प्रशांत नगरकोटी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जीवन दफौटी, जिला सदस्य पंकज कांडपाल, महिला मोर्चा की विभाग संयोजक भगवती धपोला, युवा मोर्चा के दुग मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र रौतेला, कमस्यार मंडल मंत्री शेखर रावत, उपाध्यक्ष गोविंद बोरा, प्रेमा जगाती, कपकोट के पूर्व नगर मोर्चाध्यक्ष तनुज तिरूवा, भरत चंदोला और प्रदीप तिवारी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें