फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तहसील परिसर में संवर रहा पार्क, सितंबर से आम जनता के लिए होगा समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तहसील मुख्यालय आने वाले लोगों को अब परिसर में लंबे इंतजार और बोरियत से जल्द ही मुक्ति मिलने जा रही है। जिला प्रशासन की पहल पर तहसील परिसर में निर्माणाधीन पार्क का काम अब तेजी से अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है। आगामी सितंबर माह तक इस पार्क का निर्माण कार्य पूरा कर इसे आम जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माणाधीन पार्क का करीब 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और स्थल पर सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। पार्क में लोगों के बैठने के लिए सुंदर बेंच, चारों ओर हरी-भर घास और पौधे लगाए जा रहे हैं, साथ ही बच्चों के लिए झूले भी लगाए जा रहे हैं। तहसील परिसर में पार्क बनने से दूर-दराज से अपने काम के सिलसिले में आने वाले ग्रामीणों और उनके परिवारों को एक सुखद और सुरक्षित माहौल मिलेगा।

....कोट
तहसील परिसर में बन रहे पार्क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और वर्तमान में लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष निर्माण और सौंदर्यीकरण के कामों को गति दी जा रही है। आगामी सितंबर तक यह पार्क पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगा, जिससे तहसील आने वाले लोगों को एक बेहतर माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


..... आर चंद्रा, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें