फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लेशियरों में आवाजाही रोकी

Sun, 19 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
ग्लेशियरों में आवाजाही रोकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। भारी वर्षा के चलते प्रशासन ने इस मानसून सत्र में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित ग्लेशियरों में जाने पर रोक लगा दी है। यह कदम क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों में जान-माल के खतरे को देखते हुए उठाया गया है। प्रशासन ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को भी मार्गों में प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


कपकोट के एसडीएम कैलाश टोलिया ने बताया कि क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण पिंडारी, कफनी, सुंदरढुंगा ग्लेशियरों को जाने वाले मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिक बारिश होने पर इन पैदल मार्गों में पहाड़ियों से पत्थर गिरते रहते हैं। ऐसे में इन मार्गों में आवाजाही करने पर जान-माल का खतरा हो सकता है।

जनसामान्य की सुरक्षा को देखते हुए इन सभी पैदल मार्गों पर प्रतिबंधित किया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भी ग्लेशियरों को जाने वाले पैदल मार्गों में सभी प्रमुख स्थानों पर यात्रा प्रतिबंधित के बोर्ड तत्काल लगाने के निर्देश दिए हैं। बागेश्वर के ग्लेशियर विश्व प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन


इन ग्लेशियरों को देखने के लिए हर साल स्थानीय से लेकर देश-विदेश के ट्रैकर बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। बर्फ पिघलने के बाद अप्रैल-मई से इन ग्लेशियरों के लिए आवाजाही शुरू हो जाती है जो सितंबर तक जारी रहती है। प्रतिबंध लगने से देश-विदेश के ट्रैकरों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें