फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी रहा जिला पंचायत सदस्यों का आंदोलन

विज्ञापन
बागेश्वर के जिपं परिसर में धरना देते जिपं सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पंचायत में समान बजट आवंटन, अनियमितताओं की जांच समेत तमाम मांगों के लिए आंदोलित जिपं सदस्यों ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। सदस्यों ने कहा है कि सरकार और प्रशासन आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

जिपं परिसर में धरने पर बैठे जिपं सदस्यों ने मांगों के लिए नारेबाजी की। जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र सिंह खेतवाल, गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा, रेखा देवी ने कहा कि जिला पंचायत में घोर अनियमितताएं की गई हैं। अब भी अनियमितताएं की जा रही हैं। विकास के लिए आए बजट की बंदरबांट की जा रही है। 55 फीसदी धन विवेकाधीन कोष के नाम पर रख लिया जा रहा है। नियुक्तियों में धांधली हुई है। जिला प्रशासन ने आरोपों की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की लेकिन आज तक जांच कमेटी की रिपोर्ट सामने नहीं आई। कहा कि आंदोलन को मुकाम पर पहुंचाकर ही दम लेंगे। (संवाद)
नागरिक मंच ने उठाए मात्र 6 साल में कार बेचने पर सवाल
बागेश्वर। नागरिक मंच बागेश्वर के अध्यक्ष पंकज पांडेय और सचिव आलोक साह गंगोला ने जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन देकर जिला पंचायत की कार की नीलामी रद्द करने की मांग की है। इन लोगों ने कहा है कि वर्ष 2015 में खरीदी गई टोयोटा इनोवा कार को निष्प्रयोज्य घोषित कर नीलाम किया जा रहा है। 31 अगस्त को कार की नीलामी होनी है। कार की न्यूनतम बोली एक लाख रुपये तय की गई है। कहा है कि मात्र छह साल में कार को निष्प्रयोज्य घोषित करना और नीलामी की न्यूनतम बोली एक लाख रुपये लगाना तर्कसंगत नहीं है। इससे जिला पंचायत को आर्थिक हानि तो होगी ही, उपलब्ध संसाधनों का दुरुपयोग भी होगा। ज्ञापन की प्रति जिपं अध्यक्ष को भी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें