फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अलर्ट साइरन बजते ही शुरू हो जाएगी मॉकड्रिल, घबराएं नहीं

Sat, 15 Nov 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आपदा की स्थिति में विभागों की प्रतिक्रिया क्षमता और आपसी समन्वय की जांच के लिए आज जिले के छह स्थानों पर मॉकड्रिल की जाएगी। सुबह साइरन बजने के साथ मॉकड्रिल की शुरूआत होगी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि इस दौरान वाहनों की आवाजाही भी तेज हो जाएगी। कहा कि छद्म अभ्यास के दौरान लोगों को किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को बागेश्वर के बागनाथ मंदिर क्षेत्र, महर्षि विद्या मंदिर बिलौना, जिला अस्पताल, कपकोट के विद्युत उपकेंद्र, गरुड़ के पुरड़ा स्पोर्ट्स ग्राउंड गगरीगोल और कांडा के तहसील कार्यालय भवन में आपदा प्रबंधन का छद्म अभ्यास किया जाएगा। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि यह मात्र एक पूर्व नियोजित मॉक ड्रिल है, जिसका उद्देश्य तैयारियों का आंकलन करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और संबंधित विभागों को उनके कार्य में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें