यहां नुमाइशखेत मैदान में बुधवार को भारत साक्षर कार्यक्रम के सतत शिक्षा प्रेरकों की बैठक हुई। जिसमें केंद्र, राज्य सरकार से प्रेरकों की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई। मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।
प्रेरकों ने कहा कि पहले उन्होंने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए थे। उनकी ओर से सकारात्मक आश्वासन दिए गए थे, लेकिन आश्वासन पर अमल नहीं हुआ। अब उत्तरायणी मेले में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक में प्रेरक संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र पाठक, नवीन कुमार, कमल किशोर, महेश चंद मिश्रा, दीवान राम, ललिता प्रसाद, नारायण सिंह, गोविंद बल्लभ, लक्ष्मण सिंह, उमेश कुमार, सुरेश लाल आदि ने भाग लिया।