फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों से तालमेल बनाकर करें विकास कार्य

Sat, 25 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाते हुए जनसमस्याओं के निस्तारण में गंभीरता लाएं। जनप्रतिनिधियों से तालमेल बनाकर विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करें। यह निर्देश जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने जिला पंचायत की सामान्य बैठक में दिए। 
विज्ञापन


शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य आम जनता की जरूरतों के अनुसार होने चाहिए। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को सभी सदस्यों को अधिकारियों के टेलीफोन नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्षेत्र भ्रमण की सूचना भी सदस्यों को देने को कहा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्मित भवनों का शीघ्र हस्तांतरण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू ने वन विभाग की समीक्षा करते हुए उनके प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन


शिव सिंह बिष्ट सहित अन्य सदस्यों ने वन अपराध रोकने के लिए ग्रामीणों को विश्वास में लेकर कार्य करने की सलाह दी। बैठक में पीएमजीएसवाई, पशुपालन विभाग, लोनिवि आदि विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, सीडीओ एसएसएस पांगती, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, उदयशंकर आदि मौजूद थे। 

बागेश्वर। बागेश्वर की मटेला सीट से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह का शनिवार को जिला पंचायत में जोरदार स्वागत किया गया। शनिवार को जिला पंचायत में हुई सामान्य बैठक में पहुंचे रविंद्र सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, गोविंद सिंह, शिव सिंह सहित सभी सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान रविंद्र सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें