कपकोट (बागेश्वर)। विवेकानंद इंटर कॉलेज हिचौड़ी परिसर में शनिवार को भाजपा का विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री और डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि कांग्रेेस के रहते राज्य का विकास कतई संभव नहीं है। लूटखसोट में लिप्त कांग्रेस शासन से जनता का भरोसा उठ चुका है। राज्य में हुए अनगिनत भ्रष्टाचार, केंद्र की नीतियां मिशन 2017 की सफलता में मददगार होंगे। समय कम है काम बहुत है इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से काम करना होगा।
बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने कहा कि प्रदेश सरकार को झूठी घोषणा करने से ही फुरसत नहीं है। भाजपा शासित विधानसभा क्षेत्रों की खुली उपेक्षा हो रही है। पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए घर-घर संपर्क करने को कहा। संगठन की मजबूती से ही असली लक्ष्य हासिल होगा। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने कांग्रेस पर भाजपा शासनकाल में स्वीकृत योजनाओं का नाम बदलकर लोगों को गुमराह करने का आरोप मढ़ा।
पूर्व दर्जाधारी मंत्री भूपेश उपाध्याय ने प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचारियों की सरकार बताया। भाजपा के सत्ता में आने पर क्षेत्र का चतुर्दिक विकास होगा। बेरोजगारी, गरीबी दूर होगी। पूर्व दर्जाधारी मंत्री हीरा धपोला, पूर्व जिपं अध्यक्षों में विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने भी विचार रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट ने चुनाव जीतने के टिप्स दिए। जिला महामंत्री मथुरा प्रसाद, राजू उपाध्याय ने संचालन किया।
वहां नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हरीश शाही, नगर मंडल अध्यक्ष गीता ऐठानी, दयाल ऐठानी, महेश खेतवाल, शेर सिंह ऐठानी, राजू दानू, तनुज तिरुवा, प्रकाश जोशी, नीमा धपोला, महिपाल दानू, भगवत खेतवाल, योगेश हरड़िया, शेर बिष्ट, त्रिलोक कपकोटी, हीरा कर्म्याल, मुन्ना कपकोटी, गणेश मर्तोलिया, गिरीश जोशी, कुंदन राम, आनंद मेहता, राजा शाही, यशपाल टाकुली, गजेंद्र धामी, महिपाल राम, मदन गढ़िया, भगवती पाठक, कैलाश जोशी, कमला दानू, बहादुर गढ़िया, भूपाल गढ़िया, मोहन टाकुली, किरन उपाध्याय, किरन गढ़िया, नीलम कपकोटी आदि थे।