फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शाम पांच बजे से होगा महालक्ष्मी पूजा का मुख्य मुहूर्त

Sat, 07 Nov 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर जिलेभर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। घरों की साफ-सफाई और सजावट के बाद अब लोगों को मां महालक्ष्मी के पूजन का बेसब्री से इंतजार है। ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश कांडपाल के अनुसार इस बार दीपावली पर महालक्ष्मी पूजा के लिए विशेष और शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जिसमें विधि-विधान से पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

पर्व के तहत महालक्ष्मी पूजा का मुख्य मुहूर्त (प्रदोष और वृषभ काल) शाम 05:18 से रात 07:46 तक रहेगा। इसके अलावा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में पूजा के लिए प्रात: 7:57 से मध्याह्न 12:00 बजे तक चर, लाभ और अमृत चौघड़िया का मुहूर्त सबसे उत्तम रहेगा। वहीं रात्रि में यंत्र, मंत्र और तंत्र साधना के लिए महानिशा और सिंह काल का विशेष मुहूर्त रात्रि 11:34 से 2:40 तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें