फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: भागीरथी गधेरे के पास मिला नवजात का शव, सफाई कर रहे  पर्यावरण मित्रों की पड़ी नजर, पुलिस पहुंची

Fri, 06 Nov 2026 10:30 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

कांडा रोड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बेहद दुखद घटना सामने आई। मीट बाजार के पास गधेरे में नवजात का शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
नवजात का शव मिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के कांडा रोड स्थित मीट बाजार के समीप भागीरथी गधेरे में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह नगरपालिका के पर्यावरण मित्र क्षेत्र में सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर गधेरे में पड़े एक नवजात के शव पर पड़ी।

विज्ञापन


पर्यावरण मित्रों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार शव पुरुष नवजात का है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: इस बार 130 बूथों की कमान महिलाओं को, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनेंगे, चुनाव के लिए प्लान तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया नवजात के मृत पैदा होने के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गधेरे में नवजात का शव किसने और किन परिस्थितियों में फेंका, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें