फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीमा क्वीटी में मिला तेंदुए का शव

Mon, 21 Mar 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
तेंदुए का शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

 वन विभाग की पंचायत रीमा क्वीटी के अंतर्गत तेंदुए का शव बरामद हुआ है। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद जला दिया है।  जानकारी के अनुसार रविवार को रीमा क्षेत्र के ग्रामीणों को वन पंचायत रीमा क्वीटी के वन पंचायत क्षेत्र में तेंदुए का शव दिखाई पड़ा।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
धरमघर के रेंजर नारायण दत्त पांडे ने बताया कि पांच साल का तेंदुआ मादा है। उसकी लंबाई 2.20 मीटर है। गुुलदार के शरीर में कीड़े पड़े थे जबकि उसके शरीर में चोट के कोई निशान नहीं दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांडा के पशु चिकित्साधिकारी डा. जीएस खड़ायत ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुलदार की मृत्य चार पांच दिन पहले होनी प्रतीत हुई। उसके शव में कीड़े पड़े थे। गुलदार की मृत्यु निमोनिया और भूख से हुई है। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को जला दिया गया है। विभागीय अधिकारी मामले की अपने स्तर से जांच करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें