फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ घर में घुसा, ग्रामीणों ने दरवाजा किया बंद

विज्ञापन
मालता गांव में तेंदुए के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकला कुत्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के नजदीक मालता गांव में शुक्रवार तड़के कुत्ते का पीछा करते हुए एक तेंदुआ कमरे में घुस गया। तेंदुए के दहाड़ने पर परिवार के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बाहर से कमरा बंद कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे मालता गांव निवासी पूरन सिंह के कुत्ते पर तेंदुआ झपट गया। कुत्ता भागते हुए निचली मंजिल पर स्थित कमरे में घुसा तो तेंदुआ भी उसका पीछा करते हुए कमरे में चला आया। तेंदुए के दरवाजे से टकराने पर दरवाजा बंद हो गया। इसके बाद कुत्ता एक कोने में दुबक गया, जबकि तेंदुआ दहाड़ने लगा। तेंदुए की दहाड़ सुनकर परिवारजनों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बाहर से कमरा बंद कर दिया और वन विभाग को घटना की जानकारी दी।
लोगों की भीड़ जमा होने पर तेंदुआ कमरे की खिड़की पर पंजा मारकर गुर्राने लगा। वन रेंजर मनीष कुमार ने बताया कि तड़के लगभग साढ़े तीन बजे तेंदुआ कमरे में घुसा था। घटना की सूचना मिलने पर सुबह करीब साढ़े चार बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। डीएफओ बीएस शाही भी गांव में पहुंचे। तेंदुए को ग्रामीणों के सहयोग से बगैर ट्रैक्यूलाइज किए तेंदुए को कैद कर लिया। तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया है।
विज्ञापन

बागेश्वर। तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए कमरे में तो घुस गया लेकिन दरवाजा बंद होने के बाद तेंदुआ भी डर गया। कुत्ता और तेंदुआ अलग-अलग कोने में दुबक गए। लोगों के मौके पर पहुंचने पर तेंदुआ खिड़की पर पंजा मारकर दहाड़ता रहा लेकिन कमरे में साथ में मौजूद कुत्ते पर हमला नहीं किया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद कुत्ता सकुशल मिला। इस बात की लोग चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें