बागेश्वर में स्वैब लेते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वास्थ्य कर्मियों ने तहसील रोड में कोरोना जांच के लिए 70 लोगों के स्वैब एकत्र किए। तहसील रोड के एक होटल के आगे स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर लगाकर आते-जाते लोगों के स्वैब लिए। त्योहार का सीजन होने से इन दिनों बाजार में भीड़ बढ़ गई है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि स्वैब आरटीपीसीआर जांच के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना संक्रमण का पता चलेगा। लैब तकनीशियन कमलेश प्रसाद और जीवन धौनी ने स्वैब एकत्र किए। संवाद