फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पचार में ताड़का और सुबाहु वध का मंचन

Sun, 02 Nov 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जनरल बीसी जोशी स्टेडियम में रामलीला मंचन जारी रहा। किड़ई-पचार की रामलीला के दूसरे दिन ताड़का और सुबाहु वध का मंचन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात को पूर्व कैप्टन धन सिंह रावत ने पर्दा पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला का आगाज विश्वामित्र-दशरथ संवाद से हुआ। वह राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए साथ ले जाते हैं। वन में यज्ञ विध्वंस करने आए सुबाहु और ताड़का का राम-लक्ष्मण से सामना होता है। दोनों राक्षस युद्ध में मारे जाते हैं। विश्वामित्र को जनकपुरी से सीता स्वयंवर का संदेश मिलता है। वह राम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुरी को रवाना होते हैं। गौरी पूजन तक के प्रसंग के मंचन का दर्शकों ने आनंद लिया। राम की भूमिका आयुष पांडेय, लक्ष्मण की अखिलेश चौहान, सीता की शौरी चौहान, दशरथ की महेश पांडेय, विश्वामित्र की टेकचंद्र पांडेय, ताड़का की चंद्रशेखर पांडेय, मारीच की हिमानी पांडेय और सुबाहु की भूमिका हनी सिंह ने निभाई। हारमोनियम पर मदन पांडेय व तबले पर चंद्रशेखर पांडेय ने संगत दी। इस मौके पर देवेंद्र पांडेय, किशोर पांडेय, ललित पांडेय, दीनदयाल पांडेय, प्रकाश पांडेय, गोकुल पांडेय, गणेश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें