फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कंधार-परकोटी-पत्थरखानी सड़क बदहाल, झाड़ियों और गड्ढों से बढ़ी मुश्किल

Thu, 30 Jul 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
इस तरह बदहाल हुई कंधार-परकोटी-पत्थरखानी सड़क
विज्ञापन
गरुड़। कंधार, परकोटी और पत्थरखानी को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क बदहाली का शिकार हो गई है। सड़क किनारे उगी झाड़ियों, जगह-जगह बने गड्ढों, बंद नालियों और कलवर्ट में जमा मलबे के कारण बारिश के मौसम में हालात और खराब हो गए हैं। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और वाहन चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क पर जलभराव की समस्या बढ़ गई है। नालियां बंद होने से पानी सीधे सड़क पर बह रहा है, जबकि कलवर्ट में मलबा जमा होने से जल निकासी बाधित हो रही है। सड़क किनारे उगी झाड़ियों से मार्ग संकरा हो गया है जिससे सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।


महिला मंगल दल की उपाध्यक्ष, पूनम पांडे ने बताया कि सड़क से आवाजाही करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे झाड़ियां उग आई हैं, जिससे सामने से आने वाली गाड़ी नजर नहीं आती और स्कूली बच्चे भी पैदल सुरक्षित स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण, तारादत्त ने बताया कि कई बार लोनिवि को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। विभागीय उदासीनता के कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
एसडीएम, वैभव कांडपाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को तत्काल बंद नालियों को खुलवाने और झाड़ियों की कटान के लिए निर्देशित किया जाएगा। साथ ही सड़क को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें