फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौलिंग मंदिर की यात्रा होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दुगनाकुरी तहसील के सनगाड़-बैकोड़ी पांच किमी लंबे मोटर मार्ग का भूमि पूजन विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने किया। 67.80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का लाभ सनगाड़ के नौलिंग मंदिर जाने वालों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

सनगाड़-बैकोड़ी मोटरमार्ग मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल था। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मार्ग निर्माण का शुभारंभ हुआ। विधायक भौर्याल ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों के साथ विभिन्न स्थानों और दूसरे राज्यों से नौलिंग मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले भक्तजनों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
उन्होंने कार्यदायी संस्था से निर्माण में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, शेर सिंह गढ़िया, जिपं. सदस्य पूरन गढ़िया, विक्रम शाही, योगेश हरड़िया, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महर, केदार महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें