बागेश्वर। नगरपालिका की ओर से एजूकेशनली ब्लैस्ड इंडिया रूरल डेवलपमेंट सोसायटी (ई-बर्ड) द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को नगरपालिका की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। ई-बर्ड की ओर से नगर के हॉस्पिटल गेट, कत्यूर बाजार, एसबीआई तिराहा, गोमती पुल पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए ऑटो रिपेयर, मोबाइल रिपेयर, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी एंड हेयर ड्रेसिंग, कोरियर, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रो मेकेनिकल, फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन प्रशिक्षण की जानकारी दी।
कलाकारों ने नाटक के जरिए बताया कि व्यक्तिगत रूप से उद्यम शुरू करने के लिए पालिका दो लाख और समूह में 10 लाख रुपये का लोन मात्र सात प्रतिशत ब्याज में उपलब्ध कराएगी। महिलाओं के लिए इसमें तीन प्रतिशत अतिरिक्त छूट होगी। फेरी वालों केे आई कार्ड देने, बेघरों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था नगरपालिका की जानकारी भी दी गई। भावना तिवाड़ी ने संचालन किया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ईओ आइएस रावत, उर्मिला बिष्ट, मोहिनी पांडे, गौरव कुमार, गणेश शाही, भानू तिवाड़ी, प्रियंका, मनीष, जगदीश, प्रमोद, पंकज, अशोक, कमलेश आदि थे।