फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुराग के जंगलों में गुलिया का अवैध दोहन

Tue, 09 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहुर घाटी के सुराग गांव के आरक्षित जंगलों में गुलिया का अवैध दोहन हो रहा है। ग्रामीणों ने डीएफओ बागेश्वर को ज्ञापन भेजकर इस पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


धमकी दी गई है कि जल्द ही गुलिया के अवैध दोहन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वन रेंजर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही ठेकेदार द्वारा जंगल से एकत्र की गई गुलिया को जला दिया जाएगा।

सुराग गांव के ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग ने एक ठेकेदार को वन पंचायत सुराग में गुलिया दोहन करने की अनुमति दी है। ठेकेदार ग्रामीणों से सुराग के आसपास के जंगलों से गुलिया का अवैध दोहन करा रहा है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में कहा है कि वन पंचायत सुराग में गुलिया नहीं है।
विज्ञापन


 ठेकेदार श्रमिकों से जंगल में गुलिया का दोहन करा रहा है। वन रेंजर हरीश खर्कवाल ने बताया कि वह मंगलवार को सुराग गांव जाकर जंगलों को निरीक्षण करेंगे। गुलिया का अवैध दोहन करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें