फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया

Wed, 02 Jan 2019 11:19 PM IST
nazim nazim अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बुधवार को 14 जनवरी से शुरू होने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों में जुटे पालिका कर्मियों को निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर सभी तैयारियों को पूरा कर लें। 

विज्ञापन


उत्तरायणी मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए नगर पालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में नालियों की सफाई चल रही है और रंग- रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। रास्तों में बने गड्ढों को भी भरा जा रहा है। सरयू नदी में मेला क्षेत्र में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 

अस्थायी  दुकानों का सीमांकन कर नंबरिंग की जा चुकी है। जल्द ही आवेदकों को दुकानें आवंटित की जाएंगीं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मेला क्षेत्र बढ़ाया गया है। दुकानों की कीमत भी कम रहेगी जिससे बाहर से आने वाले दुकानदारों को लाभ होगा। इधर मेले में बाहरी व्यापारियों का आना शुरू हो गया है। नुमाइश मैदान में व्यापारियों ने झूले, चरखे, सर्कस आदि को लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें