फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का शिक्षण की नई विधाओं में दक्ष होना जरूरी है: सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने कहा शिक्षकों का शिक्षण की नई विधाओं में दक्ष होना जरूरी है। वह एनसीईआरटी उत्तराखंड और डायट की ओर से एसएसए के तहत सेवारत शिक्षकों के मास्टर ट्रेनर का 10 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को डायट सभागार में सीईओ ने कहा कि शिक्षकों पर बच्चों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सरोकारों से मजबूत जुड़ाव बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। डायट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला ने बताया इस साल का प्रशिक्षण एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों के अभिमुखीकरण, केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे नवाचारों पर प्रभावी शिक्षण योजना के निर्माण पर आधारित है।

प्रभारी संदीप जोशी ने बताया कि ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण खंड और उप शिक्षा अधिकारियों की देेखरेख में संपन्न होंगे। प्रशिक्षण शीतावकाश के बाद विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर होंगे। प्रवक्ता भैरव दत्त पांडे ने प्रशिक्षण का सार, प्री टेस्ट और पोस्ट टेस्ट के विश्लेषण के बारे में प्रतिभागियों को बताया।
विज्ञापन


वहां डॉ. केएस रावत, डॉ. एमसी जोशी, रवि कुमार जोशी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दया सागर, संजय गुरुरानी, चरण सिंह बघरी, विक्रम पिल्खवाल, प्रेमा ऐठानी, नीरज पंत, हेम पांडे, राकेश जोशी, रुखसाना बानो, हरीश जोशी, विष्णु दत्त जोशी, विपिन कर्नाटक, सुरेंद्र पाल, बलवंत कपकोटी और गिरीश प्रसाद तिरूवा समेत 70 प्रतिभागी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें