हिमालयन मिनरल्स डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में सरकार की खनन नीति को लेकर बैठक की गई। यहां पर्यटक आवास गृह में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की मौजूदा खनन नीति व्यावहारिक नहीं है।
बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी मात्रा में खड़िया मौजूद है, लेकिन इसके प्रसंस्करण को आज तक कुछ नहीं किया गया। जिससे यहां उद्योगों की स्थापना नहीं हो सकी।
खनन संबंधी नए आवेदनों के लिए शुल्क काफी अधिक किया जा रहा है। स्थानीय बेरोजगार इसका लाभ नहीं ले सकेंगे। वक्ताओं ने शासन प्रशासन के स्तर पर आवेदनों के निस्तारण के लिए एक समय सीमा निश्चित करने की भी मांग की। कहा कि सरकार ने यह मांगें नहीं मानी तो बेरोजगारों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता तेज सिंह दानू और संचालन बसंत कुमार ने किया। इस मौके पर भूूपेंद्र जोशी बबलू, भरत धपोला, खड़क सिंह टंगड़िया, प्रकाश नगरकोटी, महिपाल साही, केदार गढ़िया, जगदीश जोशी, राजेश वर्मा, उमेश टाकुली, पूरन सिंह नेगी, दीवान सिंह आदि उपस्थित थे।