फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में कूड़ा डालने का विरोध

Mon, 06 Jul 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी बाजार के व्यापारियों ने शहर का कूड़ा सरयू में डालने का विरोध किया है। उन्होंने इसके लिए नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भराड़ी बाजार में ही पिंडारी मार्ग और पुुल बाजार मार्ग के बीच हनुमान मंदिर के पास कूड़े का ढेर लगा है। बारिश के पानी के साथ कूड़ा बहकर सड़क और सरयू नदी में समा जाता है। नगर पंचायत में स्वच्छकों की व्यवस्था होने के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल है।

 सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी के कारण आम आदमी को परेशानी हो रही है। राज्य आंदोलनकारी शेर सिंह ऐठानी और हरीश मेहरा ने कहा कि शहर की चार पुलिया बंद हैं।

 इसके अलावा एक ही कल्वर्ट खुला है। शहर में गंदगी का यह आलम है लेकिन, नगर पंचायत और लोनिवि के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कपकोट व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी ने कहा कि नगर क्षेत्र में गंदगी की समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

 वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हरिचरण सिंह ने कहा कि नगर से बाहर शामा मार्ग पर कूड़ा निस्तारण के लिए 11 नाली भूमि ली गई है। कूड़ा वहां भेजा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर बिखरे कूड़े को भी हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें