बागेश्वर में जागरूकता रैली निकालती राबाइंका की छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राबाइंका बागेश्वर की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे के साथ जागरूकता रैली निकाली। बृहस्पतिवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य शोभा ने कहा कि घटता लिंगानुपात सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है।
कन्या भ्रूण हत्या के कारण समाज में लिंगानुपात घट रहा है। इसे रोकने के लिए कानून के साथ ही समाज की सोच बदलना भी जरूरी है। इधर, रैली में छात्राओं ने बेटी है कुदरत का उपहार, मत करो इसका तिरस्कार आदि नारों के साथ क्षेत्रवासियों को जागरूक करने की कोशिश की। उधर, विचार गोष्ठी में पिंकी गोस्वामी, पार्वती देउपा, पूजा लोहुमी, दीपा उपाध्याय, नीलम रावत, विद्या, अंजू दिगारी, ममता वर्मा, नीमा, मंजू दफौटी, प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी आदि ने भाग लिया।