फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के आतंक से त्रस्त गांव भनार पहुंची वन विभाग की टीम

विज्ञापन
कपकोट के भनार में हिंसक जानवरों की टोह लेते वन कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। भनार गांव में भालू के आतंक से लोग परेशान हैं। लोगों को भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर समीप के जंगलों की खाक छानी। ग्रामीणों को पटाखे फोड़ने के साथ ही घने जंगलों में जाने से बचने की सलाह भी दी गई। दो दिन तक टीम ने गांव में रहकर हिंसक जानवरों की आवाजाही पर भी नजर रखी।
विज्ञापन

विगत सात जनवरी को भनार गांव के तिमिलाबगड़ तोक निवासी भवानी देवी पर भालू ने हमला कर जख्मी कर दिया था। इस घटना के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्रामीणों की मांग के बाद धरमघर रेंज के वन कर्मी गांव पहुंचे। उन्होंने गांव की सभी सीमाओं का निरीक्षण कर हिंसक जानवरों की आवाजाही की टोह ली। कर्मचारी गांव के समीप के जंगलों में भी गए। दो दिन तक गश्त करने के बाद टीम गांव से लौट आई। ग्राम प्रधान भूपाल राम ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को भालू को गांव से दूर रखने के लिए समय-समय पर पटाखे फोड़ने की सलाह दी है। महिलाओं को चारा पत्ती काटने या लकड़ी लेने जाते समय झुंड बनाकर जंगल जाने को कहा। इधर, प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने बताया कि टीम की मौजूदगी में गांव में कोई हिंसक जानवर आता नहीं दिखा। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें